Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
संभल मे समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के मामले में तालिबान की शान में दिए गए अपने बयान से पलट गए हैं। सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने अपने बयान से पलटते हुए अब बयान देकर कहा है कि तालिबान के मामले में मोदी सरकार की अभी तक कोई भी पालिसी सामने नही आई है, तालिबान के मामले में मोदी सरकार की जो भी पालिसी होगी हम उसके साथ हैं। सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने यह भी कहा की मोदी सरकार में मुस्लिमो के साथ ज्यादती हो रही है लेकिन फिर भी मुस्लिम मुल्क के साथ हैं।
दरअसल संभल मे समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क( Shafiqur Rehman Barq) ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के मामले में बीते सोमवार को बयान देकर तालिबान की शान में कसीदे पढ़े थे। लेकिन सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क तालिबान की शान में दिए गए अपने बयान से आज पलट गए।
सपा सांसद ने अपने बयान से पलटते हुए आज बयान देकर कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के मामले में मोदी सरकार की अभी तक कोई भी पालिसी सामने नही आई है। तालिबान के मामले में सरकार की जो भी पालिसी होगी हम उसके साथ हैं।
मोदी सरकार में मुस्लिमो के साथ ज्यादती
लेकिन सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने यह भी कहा की मोदी सरकार में मुस्लिमो के साथ ज्यादती हो रही है लेकिन देश के मुस्लिम मुल्क के साथ हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को जायज करार दिया है। उन्होंने तालिबान की पैरवी में तर्क पेश कर इसे आजादी की लड़ाई बताया है।
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के जनपदों के नाम बदले जाने पर भी भड़के नजर आए। सपा सांसद ने प्रदेश की बी जे पी सरकार पर भड़कते हुए कहा की जिलों के नाम बदलने से हिंदुस्तान नही बदल जाएगा, हिंदुस्तान हिंदुस्तान ही रहेगा। बीजेपी की यह तुष्टिकरण की पालिसी बीजेपी को ले डूबेगी।
सपा सांसद ने बीजेपी सरकार द्वारा आज किसानों के हित में आज से प्रदेश की सभी विधान सभा क्षेत्र में किसान चोपाल लगाए जाने के एलान को चुनावी स्टंट बताते हुए किसान चोपाल के एलान को किसानों के साथ छल बताया है।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
