‘MP Tak’ को अपनी आने वाली वेबसाइट के लिए इन पदों पर चाहियें पत्रकार, इस तरह करें आवेदन

Date:

टीवी टुडे (Tv Today) समूह ‘MP Tak’ की वेबसाइट लेकर आ रहा है। इस वेबसाइट के लॉन्च होने के बाद मध्य प्रदेश की खबरें देखने के साथ-साथ अब पढ़ने को भी मिलेंगी।

नई दिल्ली:

‘टीवी टुडे’ (Tv Today) समूह मध्यप्रदेश से जुड़ी ख़बरों के लिए ‘MP Tak’ की वेबसाइट लेकर आ रहा है। इस वेबसाइट के लॉन्च होने के बाद मध्य प्रदेश की खबरें देखने के साथ-साथ पढ़ने को भी मिलेंगी। बता दें कि इस समूह द्वारा मध्य प्रदेश की खबरें अभी तक यूट्यूब के डिजिटल चैनल ‘MP Tak’ के जरिये लोगों तक पहुंचाई जाती हैं।

समूह को ‘MP Tak’ को अपनी नई वेबसाइट के लिए पत्रकारों की जरूरत है। वेबसाइट में प्रड्यूसर व असिस्टेंट प्रड्यूसर के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक व योग्य पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस बारे में जारी विज्ञापन में कहा गया है, ‘हमें लिखने वालों की जरूरत है। अगर आप कैमरे पर अपनी बात रख सकें तो और अच्छा। आप मध्य प्रदेश से हैं या वहां काम कर रहे हैं तो आपको प्राथमिकता दी जाएगी।’

इस बारे में जारी विज्ञापन आप नीचे देख सकते हैं व अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...