मुकेश अंबानी ने खरीदी 41 करोड़ से ज्यादा की कार, क्या है इसमें खास?

Date:

मुकेश अंबानी ने भारत की पहली बुलेटप्रूफ Rolls-Royce Cullinan कार कार खरीदी है. यह भारत की ऐसी पहली कार है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने रोल्स रॉयस स्पेक्ट्रे ईवी खरीदी है। एशिया के सबसे रईस इंसानों में शामिल मुकेश अंबानी रोल्स रॉयस कारों और एसयूवी के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं और उनके गैराज में दर्जनों ऐसी कारें देखने को मिलती हैं। अब उनके गैराज में स्पेक्ट्रे ईवी शामिल हो गई है।

हाल ही में इस कार को मुंबई की सड़कों पर देखा गया है। इस कार में एक वीआईपी नंबर प्लेट भी है, जो MH से शुरू होती है और 0001 पर समाप्त होती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सामान्य रोल्स रॉयस कलिनन की कीमत 80 करोड़ भारतीय रुपये है, लेकिन मुकेश अंबानी द्वारा खरीदी गई रोल्स रॉयस सुरक्षा के मामले में बिल्कुल अलग है, जिससे इसकी कीमत दोगुनी हो गई है।

जनवरी 2024 में रोल्स रॉयस ने भारतीय बाजार में स्पेक्ट्रे को लॉन्च किया था. 7.50 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ, यह सबसे महंगी इलेक्ट्रिक गाड़ी है. इसे फैंटम कूप का सक्सेसर माना जाता है. स्पेक्ट्रे ईवी 102kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो 530 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है.

195kW से अधिक पर, इसे सिर्फ 34 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, स्लो 50kW डीसी चार्जर के लिए इसे 95 मिनट लगते हैं। इसका वजन 2,890 किलोग्राम है और यह सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर भी खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।



Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...