नई दिल्ली: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) के छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ द्वारा कल यानी रविवार, 7 जून 2026 को देश की राजधानी नई दिल्ली में एक विशाल ‘मुस्लिम छात्र एवं युवा सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में मुस्लिम युवाओं की सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सम्मेलन रफ़ी मार्ग स्थित प्रतिष्ठित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के स्पीकर हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे से होगी। इस वर्ष सम्मेलन का मुख्य एजेंडा (थीम) “पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण में छात्र व युवाओं की सहभागिता” तय किया गया है, जिसके तहत युवाओं को समाज और देश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे डॉ. इन्द्रेश कुमार
इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक डॉ. इन्द्रेश कुमार जी उपस्थित रहेंगे। उनका संबोधन मुख्य रूप से युवाओं को उच्च शिक्षा, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता के प्रति जागरूक करने पर केंद्रित होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग (NCMEI) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर शाहिद अख्तर करेंगे। इसके अलावा, विशिष्ट अतिथि के रूप में जाकिर हुसैन दिल्ली महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर नरेंद्र सिंह और हरियाणा विधानसभा के सदस्य (विधायक) मोहम्मद इजराइल भी शिरकत करेंगे। यह मंच शिक्षाविदों और राजनेताओं का एक ऐसा अनूठा संगम होगा, जहां मुस्लिम युवाओं के भविष्य और उनकी देश के प्रति जिम्मेदारियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
देशभर से जुटेंगे छात्र प्रतिनिधि
सम्मेलन के मुख्य निवेदक और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (छात्र एवं युवा प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. इमरान चौधरी ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए देश भर के विभिन्न राज्यों से छात्र प्रतिनिधि, शोधार्थी और युवा नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी जागरूक युवाओं और छात्रों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
इस बड़े आयोजन की कमान एक मजबूत समन्वयक समिति के हाथों में है, जिसमें डॉ. खुर्शीद अहमद, श्री मोहम्मद साकिब, श्री अमरानतालिब, श्री अब्दुर रज्ज़ाक, श्री लुकमान अली, डॉ. दानिश कमाल चिश्ती, श्री आमिर अहमद, डॉ. रमीज़ा रफ़ी, डॉ. उबैद ओला, डॉ. शबीना, डॉ. मोहम्मद वसीम, श्री अबू तालिब और श्री अब्दुर रहमान शामिल हैं जो व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
- राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद दिया, कहा—लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी

- राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने SC में दायर की SIR पर रोक की याचिका

- ‘आप किसी के घर में कैसे घुस सकते हैं?’—नदीम खान की कथित हिरासत पर दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को नोटिस

- कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, कोर्ट ने किया रिहा

- CJP प्रदर्शन: दिल्ली में मेट्रो और ट्रेनों के संचालन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नियंत्रित तरीके से सेवाएं जारी रखने के निर्देश

- जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेता हिरासत में, पुलिस ने रोका मार्च

- दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, 8 घंटे बाद धरना स्थल से हटाया; कांग्रेस बोली- ‘सब याद रखा जाएगा’

- दिल्ली: इंजीनियर फिरोज मुजफ्फर हनफी उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (दिल्ली प्रदेश) के महासचिव निर्वाचित

