नई दिल्ली: पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ ‘मुस्लिम राष्ट्रीय मंच’ (मदरसा एवं उलेमा प्रकोष्ठ तथा पर्यावरण प्रकोष्ठ) ने एक बड़े राष्ट्रव्यापी अभियान का आगाज़ किया है। संगठन द्वारा आगामी 5 जुलाई से 20 जुलाई तक पूरे देश में एक व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत देश के सभी मदरसों, मस्जिदों, मज़ारों और खानकाहों में युद्ध स्तर पर पौधे लगाए जाएंगे।
तुलसी और रेहान के पौधों पर विशेष बल
इस देशव्यापी मुहिम की सबसे खास बात यह है कि इसमें औषधीय और पवित्र माने जाने वाले तुलसी और रेहान (बेसिल) के पौधों को रोपने पर विशेष ज़ोर दिया जा रहा है। संगठन ने इन पौधों की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा है:
- तुलसी: यह भरपूर ऑक्सीजन देने वाला पौधा है, जो घर और आसपास के वातावरण को शुद्ध रखता है। धार्मिक और औषधीय, दोनों ही दृष्टिकोण से इसका अत्यधिक महत्व है।
- रेहान (बेसिल): हदीस में वर्णित इस जन्नती पौधे के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह अनेक बीमारियों में कारगर होने के साथ-साथ वातावरण को सुगंधित बनाए रखने में मददगार है।
डॉ. इन्द्रेश कुमार के मार्गदर्शन में मुहिम
मुुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मज़ाहिर रुहेला पठान ने बताया कि येह पूरा अभियान आदरणीय गुरुवर डॉ. इन्द्रेश कुमार जी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। पोस्टर के जरिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।
“हरियाली है तो खुशहाली है” का संदेश
अभियान के मुख्य नारों में “पौधा लगाएं, जीवन बचाएं” और “हरियाली है तो खुशहाली है” को शामिल किया गया है। संगठन ने एक साझा संदेश जारी करते हुए कहा है, “आओ मिलकर अल्लाह की बनाई इस धरती को महफ़ूज़ रखें। पौधा लगाएं, जीवन बचाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर कल का निर्माण करें।” यह साझा प्रयास न केवल पर्यावरण को सुधारेगा बल्कि सामाजिक भागीदारी को भी नया बल देगा।
- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

- ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाकर सौंपे सबूत और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

- वरिष्ठ पत्रकार रज़ा रिज़वी पुनः प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दी बधाई

- ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बिफरा ‘INDIA’ गठबंधन: पटना से हैदराबाद तक सड़क पर विपक्ष, चुनाव आयोग पर तीखा हमला

- ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है’: इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

