शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर 7 देशों के विदेशी मेहमान राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मौजूद रहे।
नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी(Modi) ने रविवार शाम तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री के शपथ लेने के बाद उनकी कैबिनेट के सदस्यों ने मंत्री पद की शपथ ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों, देश के विभिन्न क्षेत्रों व अनुभव को समुचित प्रतिनिधित्व दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी के तुरंत बाद राजनाथ सिंह और फिर अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। बीती सरकार में राजनाथ सिंह रक्षा और अमित शाह गृह मंत्री थे।
अमित शाह के बाद नितिन गडकरी ने मंत्री पद की शपथ ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। नितिन गडकरी के बाद नड्डा ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। बतौर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो रहा है। उनकी केंद्र सरकार में वापसी हुई है।
शिवराज सिंह चौहान पहली बार मोदी सरकार का हिस्सा बने
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व इस बार विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए शिवराज सिंह चौहान पहली बार मोदी सरकार का हिस्सा बने हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के उपरांत शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। शिवराज सिंह चौहान के बाद पिछली सरकार में वित्त मंत्री रही निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली।
इसके बाद डॉ. एस जयशंकर ने मंत्री पद की शपथ ली, पिछली सरकार ने वह विदेश मंत्री थे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
इनके अलावा सहयोगी दलों से जीतनराम मांझी, ललन सिंह, चिराग पासवान, रासदास अठावले, राम मोहन नायडू, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
मुख्य अतिथि के तौर पर विदेशी मेहमान रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कई विदेशी मेहमान राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मौजूद रहे। इनमें नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के प्रधानमंत्री और मालदीव के राष्ट्रपति शामिल थे। सेशेल्स के उप-राष्ट्रपति, अहमद अफीफ और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी शपथ समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।
7 देशों के नेताओं के अलावा अक्षय कुमार, शाहरुख खान और रजनीकांत जैसे फिल्मी सितारों की फौज भी इस खास कार्यक्रम के मौजूद थी।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

