मौत का मांझा: सेल्समैन की गांधी समाधि के पास चाइनीज मांझे से कटी गर्दन,लहुलूहान हुआ युवक

Date:

रामपुर: यूपी के जनपद रामपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक सेल्समैन की गर्दन चायनीज मांझे की चपेट में आने से कट गई। जिससे वह लहुलूहान हो गया और सड़क किनारे गिर गया।

पीछे आते बाइक सवार ने घायल को उठाया और आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गर्दन पर तीन टांके लगाए गए।

सूचना मिलने पर समाजसेवी मामून शाह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल भी जाना।

रूद्रपुर निवासी रूपेंद्र सिंह (26) पुत्र सुरेश पाल जोकि घड़ी डिटरर्जेट पाउडर कंपनी में सैल्समैन के पद पर कार्यरत है, शुक्रवार की दोपहर 11 बजे सिविल लाइस से डिस्ट्रीब्यूटर जागृति ट्रेडर्स की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांधी समाधि पर पहुंचा, चायनीज मांझे की चपेट में आया गया जिससे उसकी गर्दन कट गयी। यह देख मौके पर राहगीरों को भीड़ एकत्र होनी शुरू हो गई।

सूचना पर डिस्ट्रीब्यूटर राजीव अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके तीन टांके लगाए गए।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के मुद्दे...

केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

तिरुवनंतपुरम: केरल सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...