टोक्यो ओलंपिक में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर(Javelin thrower) नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है।
आज टोक्यो ओलंपिक का 16वां दिन है और आज के दिन भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Niraj Chpra) ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीत इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। नीरज चोपड़ा ने फाइनल मुकाबले में 87.58 मीटर दूर भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे थ्रो में ही यह दूरी तय की।
नवजीवन के मुताबिक़ नीरज चोपड़ा ने पहले थ्रो में ही 87.03 की दूरी तय कर नंबर 1 पर जगह बना ली थी लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले थ्रो में अपना प्रदर्शन और बेहतर किया। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। भारत के एथलेटिक्स में पदक का 100 साल का सूखा खत्म किया। 23 वर्षीय नीरज ने क्वॉलीफिकेशन राउंड में सबसे सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था। उनका थ्रो 86.59 मीटर का था। 1920 बेल्जियम ओलंपिक में भारत की ओर से तीन ट्रैक एंड फील्ड एथलीट्स और दो पहलवानों ने हिस्सा लिया था। तब से आज तक किसी भी भारतीय ने एथलेटिक्स में मेडल नहीं जीता था।
इससे पहले रेसलर बजरंग पुनिया ( Bajrang Punia) ने कांस्य पदक का मैच जीता। इसी के साथ भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है और देश को ये पहला गोल्ड मेडल मिला है। इसके साथ ही ओलंपिक में भारत की झोली में अब 7 मेडल आ गए हैं।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

