उधम सिंह नगर में महिला ने कोतवाल पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कोतवाल को किया डीजीपी के आदेशों पर निलंबित। क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
उत्तराखंड/ऊधमसिंह नगर/शुभम गम्भीर: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्या कांड के बाद से पुलिस एक दम एक्शन में दिखाई दे रही है, खासकर पुलिस महिलाओं के मामले में किसी भी तरहां की लापरवाही नहीं बरतना चाहती है।
उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाल पर एक महिला के द्वारा लगाए यौन शोषण का आरोप लगने के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने तत्काल प्रभाव से कोतवाल को निलंबित कर दिया है साथ ही इस पूरे मामले की जांच के आदेश एसएसपी उधम सिंह नगर को दे दिए हैं।
आपको बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर काशीपुर निवासी एक युवती ने उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार से मिल कर कर जसपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पर खुद पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है।
इस पूरे मामले में लगभग 1:30 मिनट का एक वीडियो भी समाने आया है ,जिसमें प्रभारी निरीक्षक जसपुर अशोक कुमार और महिला साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं।
यौन शोषण के मामले में जसपुर कोतवाली के कोतवाल पर कार्यवाही की गयी हैं। डीजीपी अशोक कुमार के आदेश पर जसपुर कोतवाल अशोक कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

