अब इन उम्र के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन, डीजीसीआई ने कोवैक्सिन को दी मंजूरी

Date:

देश में अब बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छोटे बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन को मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक़ भारत बायोटेक की वैक्सीन 2 से 18 साल तक के बच्चों को लगाई जाएगी।

दुनिया भर में अभी तक कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन को ही सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है और अब देश में 2 साल से 18 साल के बच्चों को भी टीके लगाए जाने की इजाज़त मिल गयी है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया(DCGI) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। भारत में बच्चों के लिए मंजूरी पाने वाली यह पहली वैक्सीन है। दिल्ली के एम्स में इसका ट्रायल हुआ था जिसके बाद कंपनी ने रिपोर्ट को सबमिट किया था।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में सार्वजनिक सुरक्षा,...

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता...