उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): संभल पुलिस ने क्राइम कंट्रोल करने के लिए एक अनोखी पहल करते हुए जनपद वासियों के लिए एक हेल्प लाइन नम्बर जारी किया.
संभल पुलिस ने क्राइम कंट्रोल करने के लिए एक अनोखी पहल करते हुए जनपद वासियों के लिए एक हेल्प लाइन नम्बर जारी किया है।
एसपी कुलदीप गुणावत खुद सामने आकर 7839875625 मोबाइल नम्बर जारी करते हुए लोगो से अपील की है कि वो अपने क्षेत्रों में नजर बना कर रखे। अगर कही भी कोई आपराधिक और अनैतिक कार्य चल रहा है तो उसकी सूचना तुरन्त इस नम्बर पर दे, जिससे कि जनपद में होने वाले क्राइम को कंट्रोल किया जा सके।
दरअसल आपको बता दे कुलदीप गुणावत ने 30 जुलाई को जनपद संभल की कमान संभाली है। उसी दिन से वह क्राइम कंट्रोल करने के लिए नए-नए प्रयोग कर रहे है,
वही साइबर क्राइम को कंट्रोल करने के लिए भी टीम का गठन किया है, और एक वीडियो जारी करते हुए जनपद भर के सभी लोगो से अपील की है कि वो संभल का क्राइम कंट्रोल करने में पुलिस का बढ़-चढ़ कर सहयोग करें।
संभल पुलिस के इस काम की हर की तारीफ़ कर रहा है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

