बरेली(गुलरेज़ खान): पैग़ंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब(स.अ.व) पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद मुसलमानों में गुस्से के बाद आई एम सी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान ने नुपुर शर्मा को भाजपा से बर्खास्त कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए मांग न माने जाने पर 10 जून को बरेली समेत देश भर में धरना प्रदर्शन का एलान किया था।
पिछले दिनों नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित किए जाने पर मौलाना ने कहा था अभी आधा काम हुआ है …बाकी गिरफ्तारी न होने तक प्रदर्शन नहीं रुकेगा।
मंगलवार को आईएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी और नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से मुलाक़ात कर पुलिस महानिदेशक को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही को पत्र भेजा था। संतुष्ट होने पर मौलाना तौकीर रजा खान ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया और उसमें ऐलान किया कि 10 जून को धरना प्रदर्शन का जो ऐलान किया गया था उसे कैंसिल किया जाता है यानी स्थगित किया जाता है। मौलाना ने इसके पीछे वजह भी बताई। उन्होंने बताया कि 10 जून को गंगा स्नान है लिहाजा इस दिन काफी तादात में महिलाएं और बच्चे गंगा स्नान के लिए घर से निकलते हैं, भीड़ होती है सड़कों पर, ऐसे में अगर उनका धरना प्रदर्शन भी होगा तो बहुत भीड़ हो जाएगी और जो गंगा स्नान करने जाने वाले बच्चे और मां बहने हैं उनको तरह तरह की परेशानी होगी, लिहाजा इस बात को ध्यान में रखते हुए 10 जून को धरना प्रदर्शन होना था उसे कैंसिल किया जाता है।
मौलाना ने कहा कि अगले 15 दिन के अंदर इस बात को भी तय किया जाएगा कि कब यह धरना प्रदर्शन होगा। इस मौके पर मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि धरना प्रदर्शन में ढाई लाख से ज्यादा लोगों के आने को ध्यान में रखते हुए 10 जून के धरना प्रदर्शन को कैंसिल किया गया है।
साथ ही मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि उन्हें मालूम हुआ है कि नूपुर शर्मा को धमकियां मिल रही हैं इस बात को ध्यान में रखते हुए हमने भी नूपुर शर्मा की हिफाजत की सुरक्षा की मांग की थी क्योंकि जेल सबसे सुरक्षित स्थान है, लिहाजा मांग करते हैं कि नूपुर शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए ताकि उनकी सुरक्षा हो सके।
प्रेस वार्ता में मौलाना ने कहा धरना स्थगित किया गया है रद्द नही किया गया है, जल्द ही नई तारीख़ का एलान किया जाएगा।
मौलाना ने कहा कानपुर में जो कुछ किया जा रहा है, मुसलमानों में खौफ पैदा करने को किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न ही मुसलमान आप के जुल्म से डरेगा।
उन्होंने कहा जल्द ही कानपुर जा कर पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। साथ ही पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर एक तरफा कार्यवाही पर बात की जायेगी।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

- JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

