Odisha Train Accident: बालासोर में तीन ट्रेनों की टक्कर में 17 बोगियां पलटीं, 280 लोगों की दर्दनाक मौत, 900 से अधिक घायल NDRF-ODRF की टीमें घटनास्थल पर

Date:

भारतीय राज्य ओडिशा में, दो यात्री ट्रेनों की टक्कर हुई, जिसमें 280 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 900 से अधिक घायल हो गए।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार ओडिशा (Odisha) के बालासोर (Balasore) जिले में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसे में अब तक 280 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ चुकी है। वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दरअसल कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद यह दूसरी लाइन पर सामने से आ रही एक अन्य ट्रेन से टकरा गई। जिस वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ. ओडिशा रेल हादसे (Odisha Train Accident) की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साउथ ईस्टर्न जोन के कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (CRS) ए एम चौधरी इस बड़ी ट्रेन दुर्घटना की जांच करेंगे।

https://twitter.com/NDRFHQ/status/1664858081249882113

रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी

रेल हादसे में घायलों को इलाज के लिए गोपालपुर, कांतापाडा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पटरी से उतरे डिब्बों में कई लोग फंस गए और स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए आपातकालीन सेवा कर्मियों की मदद कर रहे थे, लेकिन अंधेरा होने की वजह से अभियान में दिक्कतें आईं। मुख्य सचिव प्रदीप जेना के मुताबिक 7 NDRF, 5 ODRAF और 24 फायर सर्विस यूनिट, स्थानीय पुलिस, वालिंटियर खोज और बचाव में खूब मशक्कत कर रहे हैं।

भारतीय रेलवे ने हेल्पलाइन नम्बर जारी किये हैं जिनपर बात करके मदद हासिल की जा सकती है।

https://twitter.com/NDRFHQ/status/1664858081249882113

हाई लेवल कमेटी करेगी हादसे की जांच

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि घायलों के उपचार की कोशिश जारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस भयानक हादसे की जांच हाई लेवल कमेटी करेगी और CRS भी इंडिपेंडेंट जांच करेंगे कि किन कारणों से ये हादसा हुआ। फिलहाल फोकस अभी रेस्क्यू पर है। हादसा कैसे हुआ, इस बारे में तो इंक्वायरी के बाद पता चलेगा।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...