रामपुर जल निगम के दफ़्तर पर अधिकारियों का घिराव

Date:

पहाड़ी गेट, तालाब मुल्ला एरम पर सीवर लाइन बैठने से सड़क धसी, 6 माह से आवागमन ठप।

जल्द सीवर लाइन और सड़क को ठीक नही कराया तो बड़ा आंदोलन होगा : फ़ैसल लाला

रामपुर,24 दिसंबर 2024: आज “आप” के प्रदेश प्रवक्ता एवं रामपुर ज़िला प्रभारी फ़ैसल ख़ान लाला के नेतृत्व में गांधी समाधी स्थित जल निगम के दफ्तर पर पहुंचकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और सभासदों ने एक्सईन को सम्बोधित ज्ञापन सहायक अभियंता को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि रामपुर नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 6 माह से मौहल्ला पहाड़ी गेट से तालाब मुल्ला एरम की तरफ जाने वाली सड़क पर सीवर लाइन बैठने के कारण पूरी सड़क धस गई है इसी सड़क पर एक जगह बिजली के दो संयुक्त खम्बों पर ट्रांसफार्मर रखा है जोकि सड़क बैठने की वजह से बिल्कुल गिरने की कगार पर है यदि बिजली के खम्बों सहित ट्रांसफार्मर गिरा तो आस-पास के घरों में रहने वाले लोग बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं जिसकी पूर्णतया जवाबदेही आपकी होगी।

फ़ैसल लाला ने कहा कि लगभग 6 माह से सड़क धसने के कारण उपरोक्त रास्ते पर आवागमन बिल्कुल ठप है जिससे लोगों को बेहद कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। फ़ैसल लाला ने यह भी कहा सीवरेज सिस्टम को ठीक कराने का ज़िम्मा जल निगम का है। जल निगम के अधिकारी,कर्मचारी और ठेकेदार लगातार इस महत्वपूर्ण काम की अनदेखी कर रहे हैं इसलिए 6 माह से बैठी हुई सीवर लाइन को आज तक ठीक नही कर पाए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी आपसे यह मांग करती है कि शीघ्रता से पर्याप्त लेबर लगाकर सीवर लाइन और सड़कों को सुचारू नही किया गया तो आम आदमी पार्टी जनहित में एक बड़े आंदोलन को मजबूर होगी।

इस मौक़े पर सभासद यासीन गुड्डू, सभासद डॉ ज़फ़र, सभासद हबीब अहमद, सभासद आरिफ़ सिकंदर, ज़िला प्रवक्ता रय्यान खान, सोशल मीडिया अध्यक्ष शिराज़ जमील खान, फ़ायज़ा बी, शाहीन बी, समीना बी, इब्ने अली, महेश सैनी, मुकेश यादव, अहफाज़ खान, आलमगीर, शहाबुद्दीन, जावेद हबीब, नासिर हुसैन आदि लोग मौजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...