आज दिनांक 19.12.2020 को रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में पासपोर्ट सम्बन्धी पुलिस जांच (PVR) के सम्बंध में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बरेली से आए अधिकारियों द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
रामपुर जनपद के सभी थानों के पासपोर्ट से संबंद्धित पुलिस कर्मी इस कार्यशाला में उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला मे मुख्य वक्ता क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम ने पासपोर्ट का इतिहास, आवश्यकता, पासपोर्ट संगठन तथा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बरेली के बारे में विस्तार से बताया।
उसके बाद उन्होंने पुलिस जांच आख्या में आम जनता को होने वाली परेशानियों से कैसे बचा जा सकता है तथा जांच के समय को कैसे और कम किया जाए इस पर Power point presentation के माध्यम विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने यह भी बताया कि mpassport app के माध्यम से पुलिस जांच प्रक्रिया में कैसे सुधार हो रहा है तथा इसके माध्यम से किस प्रकार पुलिस जांच में लगने वाले समय को कम किया जा सकता है।
पुलिस जांच में आने वाली अन्य दिक्कतों के निराकरण के विषय मे चर्चा हुई, इस सम्बंध में पुलिसकर्मियों की कई आशंकाओं एवं दुविधाओं को दूर किया।
कार्यशाला सुबह 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक चली। इसमे पासपोर्ट कार्यालय से श्रेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम जी का साथ श्री अतुल कुमार सक्सेना, वरिष्ठ अधीक्षक, श्री विनय चंद्रा, श्री दिनेश सिंह व श्री टीसीएस के श्री ऋषि डबराल ने दिया।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
