रामपुर: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को पूरे देश की तरह रामपुर में भी “राष्ट्रीय एकता दिवस” उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रामपुर और पुलिस अधीक्षक रामपुर ने “Run For Unity” कार्यक्रम के तहत हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
यह कार्यक्रम सुबह 7:15 बजे रिजर्व पुलिस लाइन से आरंभ हुआ। दौड़ में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता को सशक्त बनाना रहा।
अधिकारियों ने इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में किए गए योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक किया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा गया तथा आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

