संभल: अवैध संबंध के शक पति ने पत्नी को सिलबट्टे से पीट-पीट कर बेरहमी से मार डाला

Date:

Globaltoday.in | संभल

 
उत्तर प्रदेश के जनपद संभल (Sambhal) में एक शराबी सनकी युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की सिलबट्टे से पीटकर -पीटकर बड़ी ही बेरहमी से  हत्या कर दी।

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी युवक खुद कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को पत्नी की हत्या की  जानकारी देकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना चन्दौसी (Chandausi) कोतवाली क्षेत्र के बुध नगर खंडुवा गांव की है। इसी गांव में रहने वाला आरोपी युवक श्री पाल शराब पीने का आदी है।

बताया जा रहा है कि श्री पाल शराब पीने के बाद नशे में आए दिन अपनी पत्नी सीमा के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध के शक में जमकर मारपीट करता था , जिसका सीमा विरोध करती थी।

शनिवार की रात भी आरोपी श्रीपाल शराब पीकर घर पहुंचा और सीमा से गाली गलौज करने लगा। जब सीमा ने श्रीपाल के शराब पीने की लत और गाली गलौज का विरोध किया तो श्रीपाल ने घर में रखा सिलबट्टा सीमा के सिर में मारकर हत्या उसकी कर दी।

सीमा की हत्या के बाद श्रीपाल खुद चन्दौसी कोतवाली पहुंच गया और कोतवाल धर्मपाल सिंह को  पत्नी की हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी श्रीपाल को गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी की हत्या कबूल करने के बाद आरोपी श्री पाल ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि इलाके की  कुछ महिलाएं उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर उससे अनैतिक कार्य करवाती हैं।

इस बात को लेकर उसने पत्नी सीमा को कई बार समझाया था लेकिन वह मानने की तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर हुई मारपीट के बाद उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर सिलबट्टे से घायल करने के बाद गला घोंटकर पत्नी सीमा की हत्या कर दी।

आरोपी  के जुर्म कबूलने के वाद पुलिस ने आरोपी  श्री पाल को जेल भेज दिया है।

    Share post:

    Visual Stories

    Popular

    More like this
    Related

    बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

    कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

    न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

    Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

    Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

    जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

    नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...