Globaltoday.in|बरेली | गुलरेज़ खान
बरेली में लव जिहाद के मामले फिलहाल थमने का नाम नही ले रहे हैं, योगी सरकार ने प्रदेश में लव जिहाद पर कानून लाये और पहला मामला बरेली में दर्ज हुआ और पहले मामले को दर्ज हुए अभी 24 घंटा का समय भी नहीं बीता कि एक और नया लव जिहाद का ताजा मामला प्रकाश में आया है, जिसमे दूसरे धर्म के युवक ने अपना नाम और धर्म को छिपा कर एक युवती की आबरू लूट ली और अब उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है।
योगी सरकार ने लव जिहाद के मामले पर अंकुश लगाने के लिए लव जिहाद के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। लेकिन बरेली में लव जिहाद के एक के बाद एक मामले प्रकाश में आ रहे हैं।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

इज्जत नगर थाना क्षेत्र की एक युवती को दूसरे धर्म के युवक ने अपना नाम कुणाल बता कर अपने प्यार के झांसे में लिया और फिर उससे मंदिर में शादी भी कर ली। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसका जबरदस्ती गर्भपात करवा दिया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की और अपना नाम ताहिर हुसैन बताया, साथ ही युवती से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर लिया।
युवती के मुताबिक ताहिर अपने आप को हिन्दू धर्म का बताता था और उसके साथ मंदिर में भी जाता था।
ताहिर ने नाम बदलकर युवती के साथ मन्दिर में शादी की
युवती का आरोप है कि ताहिर ने अपना नाम कुणाल शर्मा बताते हुए धोपेश्वर नाथ मंदिर में उसके साथ शादी भी की।
युवती का आरोप है कि ताहिर उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा है, इतना ही नहीं युवक उसको जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। युवती न्याय के लिए पुलिस की शरण में गई तो वहां भी हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस का लव जिहाद मामला होने से इनकार
एसपी सिटी रविन्द्र कुमार इस मामले को लव जिहाद का होने से भी इंकार कर रहे हैं,
प्रदेश में कुछ दिनों की अगर बात करें तो लव जिहाद के मामलों की बाढ़ सी आ गई है। सरकार लव जिहाद पर कानून तो ले आई है, लेकिन लव जेहाद पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी मशक्कत की जरूरत है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
