कांग्रेस अध्यक्ष ही तय करेंगे कर्नाटक के सीएम का नाम, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

Date:

मल्लिकार्जुन खड़गे ने केसी वेणुगोपाल को निर्देश दिया कि 3 वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को प्रत्येक विधायकों की व्यक्तिगत राय लेनी चाहिए और उन्हें आलाकमान तक पहुंचाना चाहिए। अब कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक सभी विधायकों से एक-एक कर उनकी राय लेंगे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आज विधायक दल का नेता चुनने के लिए बेंगलुरू में कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई, जिसमें सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने तीनों वरिष्ठ पर्यवेक्षकों को प्रत्येक विधायकों की व्यक्तिगत राय लेने का निर्देश दिया है।

बेंगलुरु के जिस होटल में विधायक दल की बैठक हुई है, उसके बाहर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की है।

बता दें कि कर्नाटक के मुख्ययमंत्री की रेस में सबसे बड़े दावेदार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ही हैं।

बेंगलुरू में हुई विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष को विधायक दल का नया नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत करते हुए एकल-पंक्ति का प्रस्ताव पेश किया और कांग्रेस के सभी 135 विधायकों ने सर्वसम्मति से उनके प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसका डीके शिवकुमार ने भी समर्थन किया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...