Globaltoday.in | गुलरेज़ खान | बरेली
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का आज बरेली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। चक्र हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए जमाल सिद्दीकी ने कहा यूनिफार्म सिविल कोड आता है तो जो आम मुसलमान है या जो मॉडर्न मुसलमान है उन्हें कोई परेशानी नहीं है। परेशानी उन मुसलमानों को है जो चार शादियां करते हैं। सभी मुसलमानों को यूनिफॉर्म सिविल कोड का स्वागत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिन बहनों का शोषण होता था उनका शोषण बंद होगा और जो मुसलमान चार शादी करता है तकलीफ उसी को हो रही है।
यूनिफॉर्म सिविल कोड का सबसे ज्यादा फायदा हैदराबाद में होगा
यूनिफॉर्म सिविल कोड का सबसे ज्यादा फायदा हैदराबाद में होगा। हैदराबाद में शेख आते थे छोटी लड़कियों को साथ शादी करते थे। 4 महीने या 5 महीने साथ रखते थे, फिर छोड़ देते थे। उसके बाद शेख छोड़कर चले जाते थे यूनिफार्म सिविल कोड से उन बच्चियों को फायदा मिलेगा और ऐसे शेखों को सजा दिला सकेगी।
ओवैसी जी देश को फिर से बांटना चाहते हैं
बीजेपी नेता जमाल सिद्दीकी ने ओवैसी पर हमला करते हुए कहा कि ओवैसी अपनी कुर्सी को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते हैं। ओवैसी जी जिन्ना के मंसूबों पर चलकर देश को फिर से बांटना चाहते हैं जिन्ना के समर्थक सब पाकिस्तान चले गए।
जमाल सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री योगी की तारीफ़ करते हुए कहा कि योगीराज मोदी राज में सबसे सुरक्षित अगर है तो वह अल्पसंख्यक समाज है। भारत के अलावा अन्य देशों में मुसलमानो की कोई कुछ सुरक्षा नहीं है। भारत में मुसलमान पूर्ण सुरक्षित है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अल्पसंख्यकों की भलाई के लिए बेहतर योजनाएं चला रहे हैं।
विपक्ष डर दिखाओ वोट पाओ की नीति चलाता था
जमाल सिद्दीकी ने कहा कि पहले विपक्ष डर दिखाओ वोट पाओ की नीति चलाता था लेकिन अब विपक्ष की नीति फेल होती जा रही है। 15% अल्पसंख्यक समाज ने भाजपा को वोट दिया है और मैं अल्पसंख्यक समाज से अपील करता हूं कि भाजपा को मजबूत करें, जो डर दिखाकर वोट लेता को दूर भगाएं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संगीत सोम इस देश के नागरिक हैं, वह कुछ भी कह सकते हैं। अल्पसंख्यक समाज को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को देखना चाहिए कि प्रथम नागरिक से लेकर अंतिम नागरिक तक सरकार की सारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। अखिलेश यादव जी या ओवैसी, ये मुसलमानों को डरा कर वोट लेते हैं। मुसलमान अब समझ गया है और वह अब भाजपा से जुड़ रहा है और आगे बहुत तेजी से जुड़ेगा, विपक्ष खाली हाथ जाएगा। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनीस अंसारी भी उपस्थित रहे।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

