भारत के मशहूर और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ (Vinod Dua) की पत्नी डॉक्टर चिन्ना दुआ (Chinna Dua) का शुक्रवार को कोरोना वायरस (Corona Virus) के कारण निधन हो गया, वह 61 साल की थीं। चिन्ना दुआ का नाम पद्मावती था और वह एक मशहूर रेडियोलाजिस्ट थीं। चिन्ना दुआ पिछले एक महीने से अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थीं।
डॉ. चिन्ना और विनोद दुआ दोनों ही पिछले महीने मई में कोरोना महामारी का शिकार हो गए थे और दोनों ही को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विनोद दुआ ने कुछ दिनों पहले ही ट्वीट कर बताया था कि वह और उनकी पत्नी अब ठीर हो रहे हैं और जल्द ही दोनों कोविड नेगेटिव होकर घर आ जाएंगे। चिन्ना दुआ के निधन की खबर सुनने के बाद उनका परिवार और करीबी दोस्त सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विनोद दुआ और चिन्ना के दोस्त उनके साथ बिताये पलों को याद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और उनको श्रधांजलि दे रहे हैं। उनका कहना है कि चिन्ना खुलकर अपनी लाइफ जीती थींम। वह बेहद अच्छी पत्नी, मां और दोस्त थीं।
विनोद दुआ और चिन्ना दोनों को ही गाने का शोक था और उन्होंने कई कार्यक्रमों में एक साथ गाने और ग़ज़ल गायी हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
चिन्ना दुआ के परिवार में विनोद दुआ और उनकी बेटियां मल्लिका दुआ, एक अभिनेत्री और बकुल दुआ, एक मनोवैज्ञानिक हैं।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

