भारतीय जेल में 4 साल तक बंद रही पाकिस्तानी सुमैरा अपनी बच्ची के साथ लौटेगी पाकिस्तान

Date:

पाकिस्तान ने आखिरकार एक भारतीय हिरासत केंद्र में रहने वाली महिला सुमैरा(Sumaira) के लिए नागरिकता प्रमाणपत्र जारी कर दिया है, जिससे जल्द ही सुमैरा का अपनी बेटी के साथ पाकिस्तान लौटने का रास्ता साफ़ हो जाएगा।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुमैरा का पाकिस्तानी नागरिकता वाला परिवार कतर में रहता था और वहीं उसकी शादी एक भारतीय नागरिक से हुई। सुमायरा का पति उसे बिना वीज़ा के भारत ले आया था।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख रशीद अहमद ने गुरुवार को एलान किया कि उनके मंत्रालय ने राष्ट्रीय डेटाबेस और नियामक प्राधिकरण (Nadra) द्वारा सुमैरा के परिवार के सत्यापन के बाद उसके लिए नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किया है।

यह भी पढ़ें :-

शेख रशीद(Sheikh Rasheed) ने कहा कि प्रमाणपत्र भारत के विदेश मंत्रालय को भेज दिया गया है और नई दिल्ली में पाकिस्तान का उच्चायोग सुमैरा को एक यात्रा दस्तावेज जारी करेगा, जिससे उन्हें अपनी चार साल की बेटी के साथ पाकिस्तान लौटने की इजाज़त मिल जाएगी।

पाक संसद में उठा मामला

गौरतलब है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज पार्टी के सांसद इरफान सिद्दकी ने पाक संसद में सोमवार को यह मामला उठाया था।

सुमैरा की वकील सहाना बिस्वा पटना ने कहा कि वह सुमैरा की नागरिकता सत्यापित करने के लिए पिछले छह महीनों से नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग और पाकिस्तान में विदेश मंत्रालय से संपर्क करने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

रामपुर जेल पहुंची ED की टीम, आजम खान से जौहर ट्रस्ट मामले में पूछताछ शुरू

रामपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम मंगलवार सुबह समाजवादी...

राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों को धन्यवाद दिया, कहा—लोकतंत्र की लड़ाई जारी रहेगी

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के...

राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने SC में दायर की SIR पर रोक की याचिका

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के...