नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से जनहानि, उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने जताया दुख

Date:

नई दिल्ली, 16 फरवरी: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ की घटना में कई लोगों की मौत हो गई। रेलवे ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

इन सब के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई अन्य नेताओं ने इस हादसे पर दुख जताया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई जान-माल की हानि से मैं बहुत दुखी हूं। मैं इस दुखद क्षति के लिए अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी परिजनों से धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने कहा , “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई हृदय विदारक घटना से मन व्यथित है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में उन परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपनों को खोया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व संबल दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।”

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने इस हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा,” नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की मृत्यु और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे। सरकार और प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि बदइंतजामी और लापरवाही के कारण किसी को अपनी जान न गंवानी पड़े।”

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, “प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ के बीच, रेलवे की गंभीर लापरवाही के कारण, मची भगदड़ में काफी लोगों की हुई मौत व घायल होने की घटना अति-दुखद। पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पीड़ितों की पूरी मदद भी करे।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए कहा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अचानक भीड़ बढ़ने से हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना अत्यंत ही पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं। बाबा महाकाल दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुखद भगदड़ से बहुत दुःखी हूं, जिसमें कई मासूम लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

https://twitter.com/SwatiJaiHind/status/1890954054655770892

बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर शनिवार देर रात उस समय भगदड़ मच गई जब कथित तौर पर यात्रियों के बीच प्रयागराज जा रही दो ट्रेनों के रद्द होने की अफवाह फैल गई।

एलएनजीपी अस्पताल ने 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की और बताया कि कई घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद रेलवे ने चार विशेष ट्रेनों की व्यवस्था कर प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव कम किया। रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...