उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में तीन बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग अभी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बहराइच के थाना कोतवाली नानपारा के अंतर्गत बारावफात के जलूस में भगड़वा मासूपुर गांव में बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आने से इन 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस का कहना है कि जुलूस 2 बजे ही खत्म हो गया था लेकिन गाँव के कुछ लड़के एक ठेला जिसमें लोहे की रॉड लगी थी लेकर जा रहे थे। लोहे की रॉड से सड़क पर बिजली का तार छू गया और उसमें करंट आ गया। एक दूसरे को बचाने के चक्कर में 6 लोगों की जान चली गयी।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले जय गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

