पीएम मोदी सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो’ का करेंगे उद्घाटन

Date:

नई दिल्ली, 27 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजधानी दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो’ के रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी गुरुवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को शाम करीब 7:30 बजे सुंदर नर्सरी नई दिल्ली में भव्य सूफी संगीत समारोह ‘जहान-ए-खुसरो-2025’ में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री देश की विविध कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रबल समर्थक रहे हैं। इसी क्रम में वे जहान-ए-खुसरो में भाग लेंगे, जो सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव है।

यह महोत्‍सव अमीर खुसरो की विरासत का जश्न मनाने के लिए दुनिया भर के कलाकारों को एक साथ ला रहा है। यह महोत्सव रूमी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है। इसे साल 2001 में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और कलाकार मुजफ्फर अली ने शुरू किया था।

इस साल यह अपनी 25वीं वर्षगांठ मनाएगा और ‘जहान-ए-खुसरो’ 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री टीईएच बाजार (टीईएच-हस्तनिर्मित वस्तुओं को बढ़ावा) का भी जायजा लेंगे, जिसमें ‘एक जिला, एक उत्पाद’ से जुड़े शिल्प और देश भर से विभिन्न उत्कृष्ट कलाकृतियों के साथ-साथ हस्तशिल्प और हथकरघा पर लघु फिल्में आदि दिखाई जाएंगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

सहारनपुर: रशीद मसूद फार्म पर जामिया एलुमनाई मीट का आयोजन, सांसद इमरान मसूद समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

सहारनपुर/नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया के पूर्व छात्रों (Alumni)...

Rampur News: सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन

रामपुर: तोपखाना-प्राणपुर-मानकपुर-बंजरिया मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को लेकर...

एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार और दलाली के खिलाफ वकीलों का फूटा गुस्सा, 13-14 जुलाई को कार्य बहिष्कार का ऐलान

बदायूँ/सहसवान: उप जिलाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार,...