Globaltoday.in | सम्भल | मुज़म्मिल दानिश
उत्तर प्रदेश में चुनाव के नतीजे आने के साथ ही दूसरी बार योगी सरकार बनने के बाद बदमाशों के दिलों में डर बैठ गया है। यूपी पुलिस भी फिर से बदमाशों के खिलाफ एक्टिव हो गयी है।
सम्भल पुलिस ने रविवार को मुठभेड में एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया है।
जनपद सम्भल के हयातनगर पुलिस ने दिनदहाड़े 25000 के इनामी पशु तस्कर शानू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान गौकशी के गुनहगार शानू को पुलिस लंगड़ा कर दिया है।
एसपी आलोक जयसवाल और थाना नखासा हयातनगर पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाश पशु तस्कर ने दुस्साहसिक कदम उठाते हुए पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी आरोपी को सबक सिखाते हुए थाना हयातनगर प्रभारी ने राजेश सिंह सोलंकी ने गोली चलाई। गोली आरोपी के पैर में लगी और वह लंगड़ा हो गया।
घायल आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

