पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो गौकश आरोपी गिरफ्तार हुए। एक बदमाश गोली लगने से घायल, मौके से तमंचा, मोटरसाइकिल और गौवध के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामपुर, 20 सितम्बर 2025: थाना केमरी पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो गौकशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अकरम पुत्र छोटे निवासी टिहरी ख्वाजा (थाना खजुरिया) के पैर में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया। उसका साथी लियाकत उर्फ नजाकत पुत्र फक्कड़ निवासी ग्राम कोटरा थाना केमरी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना कैसे हुई
पुलिस के अनुसार, गश्त व चेकिंग के दौरान केमरी-रामपुर रोड पर संदिग्ध अवस्था में दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का संकेत दिया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अकरम घायल हो गया।
बरामदगी
- गौवध के उपकरण (कुल्हाड़ी, चापड़, दो छुरियां, लकड़ी का गुटखा, चार रस्सी के टुकड़े, तीन बोरे सहित सामग्री)
- एक प्लेटिना मोटरसाइकिल
- अकरम के कब्जे से 315 बोर का नाजायज तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस
पूर्व आपराधिक इतिहास
घायल बदमाश अकरम पर पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं:
- वर्ष 2016 में गौवध निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस
- वर्ष 2017 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा
- वर्ष 2020 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा
पूछताछ में बड़ा खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि 17 सितम्बर 2025 की रात पीलाखार नहर किनारे गौवध किया था। इस मामले में थाना केमरी में पहले ही मुकदमा पंजीकृत है।
मुकदमे दर्ज
घटना के बाद थाना केमरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं.-143/25 धारा 109(1) बीएनएस, गौवध निवारण अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज

- ‘BJP-RSS दलितों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते’: राहुल गांधी का सरकार पर करारा हमला, ‘शुद्धिकरण’ और अत्याचार के मामलों पर घेरा

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- मोहन भागवत अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा का करेंगे दौरा, क्या है मकसद? RSS ने बताया मास्टरप्लान

- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- विरोध प्रदर्शन करने से Gen-Z देशविरोधी नहीं हो जाते, वे हमारी पीढ़ी से भी ज्यादा ईमानदार और देशभक्त हैं: मोहन भागवत

- तरुण तेजपाल दोषी करार: बॉम्बे हाई कोर्ट की गोवा बेंच ने पलटा 2021 का बरी करने वाला फैसला

- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा आर्थिक सहयोग

- “अमित शाह दें इस्तीफा या पीएम मोदी बर्खास्त करें”: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

- पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का आदेश, हाईकोर्ट ने नियुक्त किया परिसमापक

- ‘जेन-जी का मतलब राष्ट्र प्रथम’: विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं ने पीएम मोदी से साझा किए अनुभव

