पुलिस को विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस टीमें निगरानी कर रही हैं।
उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): ब्रहस्पतिवार को उत्तराखंड के हल्द्वानी में बवाल के कारण कर्फ्यू लगने के बाद उत्तराखंड का बॉर्डर रामपुर से लगा होने के कारण रामपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट कर दी गयी है।
इसको लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि जनपद रामपुर में पूर्णतया शांति बनी हुई है, कहीं से भी कोई टेंडेंसी की सूचना अभी हमें नहीं मिली है, फिर भी हम लोग सतर्क स्थिति बनाए हुए हैं। हमारा समस्त पुलिस बल अलर्ट है, मोबाइल है, सभी अधिकारी भी अलर्ट हैं। कहीं कोई कठिनाई नहीं है, जनपद में कोई सूचना नहीं है, सतर्कता हम बनाये हुए हैं, हर चीज पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रामपुर में रूटीन में जुम्मे की नमाज के बाद पुलिस अलर्ट रहती है, सभी को बता दिया गया है जनपद को सेक्टर में बांटकर हम लोग भ्रमणशील हैं। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर बनी हुई है लेकिन संदेश यही है जो बाहरी सूचनाएं हैं इन पर ध्यान न दें, जनपद में अमन चैन बना हुआ है उसको बनाए रखें।
सकुशल संपन्न हुई जुमें की नमाज, चप्पे चप्पे पर पुलिस रही मौजूद
शहर की जामा मस्जिद और उसके आसपास के इलाकों में भारी पुलिसबल तैनात रहा। ड्रोन केमरे से भी जामा मस्जिद और उसके आसपास के इलाके की निगरानी की गई। पुलिस के आला अधिकारी जामा मस्जिद पर गश्त करते दिखाई दिए। जुमे की नमाज सकुशल संपन्न हुई, नमाज के बाद देश में अमन, सलामत और भाईचारे के लिए दुआ कराई गई।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार को वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के मलिक बग़ीचा में बने कथित अवैध मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की कार्रवाई की गई। जैसे ही प्रशासन की टीम मस्जिद और मदरसे को तोड़ने पहुंची तो स्थानीय लोगों से उनकी नोकझोंक हुई। प्रशासन की टीम ने जैसे ही बुलडोजर मस्जिद और मदरसे पर चलाना शुरू किया तो वहां तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया और जेसीबी को भी तोड़ दिया। आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

