रामपुर में सरकारी दस्तावेज़ जलाने वाले पालिकर्मी गिरफ्तार, चेयरमैन सहित 4 पर मुकदमा

Date:

रामपुर नगर पालिका के 2 कर्मचारी अपने घर की छतों पर सरकारी दस्तावेजों को जलाते पकड़े गए। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया

उत्तरप्रदेश/रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में अभी पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी से नगर पालिका की मशीन बरामद की थी और अब नगर पालिका का एक और सनसनीखेज मामला उजागार हुआ है, जिसमें नगर पालिका के 2 कर्मचारी सरकारी दस्तावेजों के रजिस्टर को अपने घर की छत के ऊपर जला रहे थे।

गिरफ्तार कर्मचारियों के नाम अखलाक अहमद है जो क्लर्क है और दूसरे का नाम जुनैद जोकि चपरासी है।

इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

अधिशासी अधिकारी इंदु शेखर मिश्रा की ओर से नगर पालिका चेयरमैन फातमा जबी सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

सूचना मिलते ही नगर पालिका चेयरमैन फातमा जबी डीएम आवास पहुंची, लेकिन डीएम ने उनसे मुलाकात नहीं की।

इस दौरान पुलिस की नगर पालिका कर्मचारियों से नोकझोंक भी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया।

नगर पालिका चेयरमैन फातमा जबी ने बताया रजिस्टर जलाने का मामला सब झूठ है।

सीओ सिटी अनुज चौधरी ने बताया कि मुखबिर द्वारा एक सूचना मिली थी कुछ लोग अपनी छत के ऊपर कुछ सरकारी दस्तावेजों को जला रहे हैं, जिसकी सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से दो व्यक्तियों को पकड़ लिया, जिनके नाम अखलाक और जुनैद हैं। अखलाक क्लर्क है और जुनैद चपरासी है. मौके पर अध जले हुए रजिस्टर वहां मिले हैं जो कि नगर पालिका से संबंधित हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...