Globaltoday.in | बदायूं | सालिम रियाज़
यूपी के बदायूँ में आज 6 विधानसभा सीटों के लिये 55.98 फीसद मतदान हुआ। सुबह 7:00 बजे से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह नजर आया।
बदायूं जिले में 1734 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने बदायूं के सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की थी।
अगर हम बात करें जिला प्रशासन की तो यह बहुत बड़ी प्रशासन की जिम्मेदारी होती है कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराएं इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से तमाम तैयारियां कर ली गई थी। प्रशासन की तरफ से 24 जोनल मजिस्ट्रेट 225 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए थे जो प्रत्येक मतदान केंद्र की निगरानी करने के लिए मतदान केंद्र पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते देखे गए।
वहीं मतदान केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए 54 उड़नदस्ता की टीम भी बनाई गई थी और 18 वीडियो सर्विलेंस की टीम भी लगाई गई थीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से बनाए रखें और अधिक से अधिक मतदान करें बदायूं में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
अब बदायूं की सभी 6 विधानसभा के सभी पार्टियों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आगामी 10 मार्च को होगा।
- ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

- केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

- फ्रांस में छात्र आंदोलन हिंसक, 5,000 गिरफ्तार; पेरिस पुलिस प्रमुख ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

- Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

- JIH Urges Government to Choose Dialogue Over Confrontation on Public Issues

- ‘एक कचौड़ी, दो समोसा’ नारे पर शिवराज का सवाल— “आखिर ऐसी नौबत क्यों आई?”


