कैथोलिक ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन

Date:

कैथोलिक ईसाइयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

वेटिकन सिटी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में पोप फ्रांसिस जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो के 88 वर्ष की आयु में निधन की पुष्टि की गई।

पोप फ्रांसिस रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी नेता थे और लंबी बीमारी से उबरने के बाद कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। पोप फ्रांसिस ने ईस्टर रविवार को लोगों से मुलाकात भी की।

स्मरण रहे कि पोप फ्रांसिस का नाम जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो था और उन्होंने पोप बेनेडिक्ट के इस्तीफे के बाद 2013 में पोप का पद संभाला था। पोप फ्रांसिस पहले अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के आर्कबिशप थे।

पोप फ्रांसिस कई महीनों से बीमार थे और उन्हें 14 फरवरी को गंभीर श्वसन समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पोप फ्रांसिस निमोनिया के कारण पांच सप्ताह अस्पताल में रहने के बाद पिछले महीने वेटिकन लौट आये थे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...