कैथोलिक ईसाइयों के धार्मिक नेता पोप लियो ने एक बार फिर गाजा में तत्काल युद्धविराम की अपील करते हुए कहा है कि गाजा के माता-पिता की दिल दहला देने वाली चीखें आसमान तक पहुंच रही हैं।
सेंट पीटर्स स्क्वायर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पोप लियो ने कहा कि गाजा के माता-पिता अपने मासूम बच्चों के शवों को अपनी छाती से लगाए हुए हैं, उनकी हृदय विदारक चीखें आसमान तक पहुंच रही हैं।
पोप लियो (Pope Leo) ने कहा कि गाजा में लड़ाई तुरंत बंद होनी चाहिए और मानवीय कानूनों का सम्मान किया जाना चाहिए।
पोप लियो ने इजरायल और हमास से अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का पूर्णतः पालन करने की अपील की।
दूसरी ओर, गाजा में सहायता प्राप्त कर रहे लोगों पर इजरायली गोलीबारी में 3 फिलिस्तीनी मारे गए और 46 घायल हो गए। आज सुबह से अब तक इज़रायली बमबारी में 30 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।
गाजा में स्थिति हर दिन खराब होती जा रही है, लेकिन विरोध में आवाज़ें बढ़ती जा रही हैं। इस हफ़्ते ही वेटिकन से पोप के राज्य सचिव ने स्थिति को “अस्वीकार्य” बताया और इस बात पर ज़ोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान किया जाना चाहिए।
पूर्व इजरायली प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट का कहना है कि गाजा को भूखा रखना एक युद्ध अपराध है, और गुंडों का एक समूह नेतन्याहू सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहा है।
- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

- पीएम मोदी का ‘व्यक्तिगत ध्यान’ भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को दे रहा मजबूती: व्लादिमीर पुतिन

- एकता और विविधता दोनों ही भारत के डीएनए में बसी हैं: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

