नई दिल्ली, 7 अप्रैल 2026: केंद्र सरकार ने प्रवासी मजदूरों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सभी राज्यों में प्रवासी श्रमिकों के लिए उपलब्ध 5 किलो के फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों की दैनिक आपूर्ति को दोगुना करने का फैसला लिया है।
मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, यह बढ़ोतरी पहले की औसत दैनिक मांग और सप्लाई के आधार पर होगी। यानी जहां जितनी संख्या में सिलेंडर पहले वितरित हो रहे थे, अब उसी अनुपात में दोगुने उपलब्ध कराए जाएंगे। यह मार्च में तय 20 प्रतिशत सीमा से कहीं अधिक है।
अतिरिक्त सिलेंडर राज्य सरकारों और उनके खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों को दिए जाएंगे। इनका वितरण केवल प्रवासी मजदूरों के लिए होगा, जिसमें ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पूरा सहयोग करेंगी।
सरकार ने वैश्विक संकट के बीच पेट्रोल, डीजल और LPG की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि घबराहट में खरीदारी न करें और डिजिटल माध्यम से बुकिंग करें। डिस्ट्रीब्यूटर के पास अनावश्यक जाने से बचें।
प्राथमिकता घरेलू LPG, पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और जरूरी क्षेत्रों जैसे अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थानों को दी गई है। रिफाइनरी उत्पादन बढ़ाया गया है, बुकिंग अंतराल शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन किया गया है। मांग घटाने के लिए केरोसिन व कोयला जैसे वैकल्पिक ईंधन भी उपलब्ध हैं।
हालिया आंकड़ों के मुताबिक, प्रवासी मजदूरों के लिए LPG सप्लाई में कोई कमी नहीं आई। करीब 51 लाख घरेलू सिलेंडर वितरित हो चुके हैं। ऑनलाइन बुकिंग 95 प्रतिशत तक पहुंची है और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन सिस्टम से वितरण पारदर्शी हुआ है।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

