Globaltoday.in | राहेला अब्बास | नई दिल्ली
बहुजन समाज पार्टी के नेता और संसद कुंवर दानिश अली (Danish Ali) ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मात्र चुनावी स्टंट साबित हुआ क्योंकि इसके लाभार्थियों में पचास प्रतिशत की गिरावट आ गई।
अमरोहा से लोकसभा सांसद कुँवर दानिश अली (Danish Ali ) ने शनिवार को ट्वीट (Tweet) कर कहा,”किसान सम्मान निधि के सरकारी आंकड़े मोदी सरकार की कथनी और करनी के अंतर को दर्शाते हैं। भारी शोर शराबे के साथ शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की संख्या में 50% की गिरावट आ गयी है। यह योजना भी 2019 का चुनाव जीतने का स्टंट मात्र निकला। यह भी वैसा ही निकला जैसा दो करोड़ रोजगार प्रति वर्ष देने का वादा था।”
उन्होंने हापुड़ जनपद में कृषि सम्मान निधि के लाभार्थियों के आंकड़े भी ट्वीट किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार हापुड़ जनपद में पंजीकृत कृषकों की संख्या 127292 है। किसान सम्मान निधि की पहली किश्त 116104 किसानों को मिली। दूसरी क़िस्त में 112832 को, तीसरी क़िस्त में 110882, चौथी क़िस्त 100614, पांचवीं क़िस्त 96959, छठी किश्त 80026 और सातवीं किश्त में 64643 किसानों योजना का लाभ मिला।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की शुरूआत दो साल पहले की गई थी।
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

