कैदी ने निगला मोबाइल, अधिकारियों को दौड़ना पड़ा

Date:

सजा से बचने के लिए कैदी ने मोबाइल फोन ही निगल लिया, कैदी की तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना बिहार के गोपालगंज जिला जेल में हुई, जहां चेकिंग के दौरान कैदी ने सुरक्षा के डर से अपना मोबाइल फोन ही निगल लिया।

कैसर नाम का एक कैदी जेल में छिपे तरीके से मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था और एक दिन नियमित निरीक्षण के दौरान उसने पाया कि जब कैदियों की जाँच की जा रही थी, तो उसे मोबाइल फोन छुपाने के लिए कोई जगह नहीं मिली।

कैदी ने अधिकारियों से छुपाने के लिए मोबाइल फोन निगल लिया, जो उसे महंगा पड़ा। कैदी के अचानक पेट में दर्द होने पर जेल में पहले उसका मेडिकल कराया गया, लेकिन डॉक्टरों को इसका कारण पता नहीं चल सका।

बाद में बड़े अस्पताल में एक्स-रे व अन्य जांच की गयीं तो डॉक्टर हैरान रह गए कि कैदी के पेट में पूरा मोबाइल मौजूद था, जिसकी वजह से उसके पेट में दर्द हो रहा था।

यह हरकत कैदी को बहुत ही महंगी पड़ी और अब उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है जबकि उसकी निगरानी भी कड़ी कर दी गई है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया मिलिया इस्लामिया की जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद सुलेमान कासमी का निधन

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया की जामा मस्जिद के...

रामपुर पहुंचीं मंडलायुक्त संगीता सिंह, अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

रामपुर: मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त श्रीमती संगीता सिंह गुरुवार...

UCC पर गृह मंत्री के बयान से नई चिंता, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने उठाए गंभीर सवाल

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा वर्ष 2029 तक...