प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर महिलाओं के लिए अलग से एक घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी देने का वादा किया है। बुज़ुर्ग महिलाओं और विधवाओं को हर महीने 1 हज़ार रुपये पेंशन देने का भी ऐलान किया है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ट्विटर पर महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने छात्राओं, बुजुर्ग महिलाओं और विधवाओं से वादे किये हैं।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा,”यूूपी की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे। प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त किए जाएंगे।
प्रियंका गाँधी ने अगले ट्वीट में कहा कि आशा और आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10,000 रू का मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति। 1000रू/प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन। यूपी की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

