आज़मगढ़, 21 मई 2025: पूर्वांचल किसान यूनियन और सोशलिस्ट किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल ने किसन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी आजमगढ़ को सम्बोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा. प्रतिनिधि मंडल में पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव वीरेंद्र यादव, सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव, बिरादर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्यामजीत यादव, हमीरपुर ग्राम प्रधान श्याम नारायण, अधिवक्ता विनोद यादव, अवधेश यादव, श्याम सुंदर मौर्या, सच्चिदा सिंह शामिल थे.
पूर्वांचल किसान यूनियन महासचिव वीरेंद्र यादव ने कहा कि लेखपाल और कानूनगो ने जबरन उनकी जमीन कब्ज़ा करवा दी है. सालभर से तहसील का चक्कर काट रहा हूँ लेकिन लेकिन न्याय नहीं मिला.
सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने कहा कि तहसीलों पर लगने वाला समाधान दिवस सिर्फ नाम भर का रह गया है. फूलपुर तहसील के समाधान दिवस का व्योरा जिलाधिकारी को सौपते हुए कहा कि जिन लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ शिकायतें थीं उन्हीं को पुन: जाँच सौपी जा रही थी.
बिरादर गांव के श्यामजीत यादव ने शिकायत की कि उनके ग्राम सभा में बिना सहमति, मानक के विपरीत नदी और नहर के बीच अवैध तरीके से निजी व्यक्ति को लाभ पहुँचाने के लिए सरकारी नलकूप गड़वा दिया गया. अनुसूचित जाति की बस्ती में बन रही नाली की पाइप को उखड़वा दिया गया जिससे धन की क्षति हुई और रास्ता बुरी तरह से खराब हो गया है.
हमीरपुर ग्राम प्रधान श्याम नारायण ने कहा कि उनके गांव में लखनऊ की एक प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा बायो सीएनजी प्लांट लगाया जा रहा है जिसका पूरी ग्राम सभा विरोध कर रही है.
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील

- चुनाव आयोग पर कांग्रेस का अब तक का सबसे बड़ा हमला, ECINet सॉफ्टवेयर की जानकारी छिपाने का लगाया आरोप!

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

