Modi v/s Rahul: राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विकसित भारत योजना की पोल खोल दी, कहा- युवाओं को सिर्फ जुमले मिलेंगे

Date:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि संसद में मेरे सवाल पर सरकार ने माना कि 10 हजार से भी कम इंटर्नशिप हुईं। मेहनताना इतना कम था कि 90 प्रतिशत युवाओं ने तो मना ही कर दिया। मोदी जी के पास अब कोई नया आइडिया नहीं बचा। इस सरकार से युवाओं को रोज़गार नहीं, बस जुमले मिलेंगे।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित विकसित भारत योजना को लेकर शुक्रवार को उन पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि उनके पास कोई नया विचार नहीं है और युवाओं को रोजगार नहीं सिर्फ जुमले मिलेंगे। राहुल गांधी संसद के मानसून सत्र के दौरान कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय से पूछे गए लिखित प्रश्न और उनके उत्तर की प्रति भी साझा की।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “एक लाख करोड़ रुपये का जुमला- सीज़न 2। 11 साल बाद भी मोदी जी के वही पुराने जुमले, वही रटे-रटाए आंकड़े।” उन्होंने कहा कि पिछले साल एक लाख करोड़ से एक करोड़ इंटर्नशिप का वादा किया गया और इस साल फिर एक लाख करोड़ रुपये की नौकरी योजना का वादा किया गया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया, “सच क्या है? संसद में मेरे सवाल पर सरकार ने माना कि 10 हज़ार से भी कम इंटर्नशिप हुई। मेहनताना इतना कम था कि 90 प्रतिशत युवाओं ने मना कर दिया।” उन्होंने आरोप लगाया, “मोदी जी के पास अब कोई नया आइडिया नहीं बचा। इस सरकार से युवाओं को रोज़गार नहीं, बस जुमले मिलेंगे।”

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए “प्रधानमंत्री विकसित भारत योजना” की घोषणा की, जिसके तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत एक लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे लगभग 3.5 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा। राहुल गांधी ने इसी घोषणा की पोल खोली है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की...

दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में सार्वजनिक सुरक्षा,...

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता...