यूपी के कासगंज में अल्ताफ नामक युवक की पुलिस हिरासत में मौत को लेकर राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और बसपा नेता कुंवर दानिश ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने ट्वीट कर पूछा है कि क्या यूपी में मानवाधिकार नाम की कोई चीज़ बची है?
उधर AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर अल्ताफ की हत्या में शामिल सभी पुलिस वालों की गिरफ्तारी और अल्ताफ के परिवार को मुआवज़े के लिए मांग की है। उन्होंने ने अपने ट्वीट में कहा,”पुलिस को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और अल्ताफ के परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए। यूपी में पुलिस अत्याचार की महामारी है। “
बसपा नेता और अमरोहा से सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा है कि गोरखपुर में मनीष और अब कासगंज में अल्ताफ की पुलिस हिरासत में मौत अत्यंत गम्भीर एवं चिंताजनक मामला है। एसपी का बयान सच्चाई पर पर्दा डालने से ज़्यादा कुछ नहीं है। शोंचालिय में नल से लटककर आत्महत्या ?”
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

