नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के कई वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। करीब आठ घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद मंगलवार रात लगभग 8 बजे पुलिस ने नेताओं को हिरासत में लेकर बस से हटाया।
निर्वाचन आयोग मुख्यालय की ओर निकाला था मार्च
मंगलवार दोपहर विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के सांसदों और नेताओं ने संसद मार्ग से निर्वाचन आयोग मुख्यालय की तरफ मार्च निकाला था। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी निर्वाचन आयोग कार्यालय के पास स्थित आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश कर गए और वहीं पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए थे।
क्या हैं विपक्ष की मांगें?
विपक्षी दलों का आरोप है कि चुनाव प्रणाली और मतदाता सूचियों में अनियमितताएं हुई हैं। प्रदर्शनकारी नेताओं की मुख्य मांगें हैं:
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाया जाए।
- मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को तत्काल रद्द किया जाए।
कांग्रेस का तीखा हमला
घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। कांग्रेस ने लिखा:
“नरेंद्र मोदी घबराए हुए हैं… इसलिए तानाशाही पर उतर आए हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं। हम लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ते रहेंगे।”
पार्टी ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि सरकार पुलिसिया दमन के जरिए विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन यह हुंकार रुकने वाली नहीं है।
- चुनाव आयोग पर कांग्रेस का अब तक का सबसे बड़ा हमला, ECINet सॉफ्टवेयर की जानकारी छिपाने का लगाया आरोप!

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले—लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा

- ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाकर सौंपे सबूत और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

- वरिष्ठ पत्रकार रज़ा रिज़वी पुनः प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य नियुक्त, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने दी बधाई

- ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बिफरा ‘INDIA’ गठबंधन: पटना से हैदराबाद तक सड़क पर विपक्ष, चुनाव आयोग पर तीखा हमला

