भ्रष्ट ‘सब-रजिस्ट्रार’ के बिहार-बंगाल के ठिकानों पर निगरानी ब्यूरो की छापेमारी, 6 लाख नकद व जमीन के 15 कागजात मिले।
निगरानी ब्यूरो ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कटिहार के भ्रष्ट रजिस्ट्रार के पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। आय से तीन करोड़ की संपत्ति अधिक अर्जित करने के मामले में निगरानी ब्यूरो जिला सब-रजिस्ट्रार के पटना, कटिहार व सिलीगुडी में छापेमारी कर रही है।
ब्यूरो को शुरूआती छापेमारी में 6 लाख रू नकद बरामद हो चुका है। वहीं जमीन के पंद्रह कागजात, सिलीगुडी में चार कमरे का फ्लैट व एक जमीन के कागजात भी मिले हैं। पटना में भी मकान व फ्लैट के कागजात मिले हैं। निगरानी ब्यूरो की छापेमारी अभी भी जारी है।
बताया जा रहा है कि भ्रष्ट सब-रजिस्ट्रार पहले पूर्णिया में पदस्थापित था। वहां भी उसने भ्रष्ट तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित की थी और अवैध संपत्ति को पड़ोसी राज्य बंगाल में लगाया था। अब निगरानी की टीम इन सभी ठिकानों पर सुबह से ही छापेमारी कर रही है।
- सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

- मैनपुरी: ढोल-नगाड़ों की थाप पर गैंगस्टर के 2 पेट्रोल पंप कुर्क, 15.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

- अमेरिका ने 27 एयरलाइनों सहित ईरान की 36 संस्थाओं पर लगाए कड़े प्रतिबंध; ट्रम्प बोले—’ईरान को नहीं बनने देंगे परमाणु शक्ति’

- बाढ़ के संकट से जूझ रहे नेपाल में 5.0 तीव्रता का भूकंप, मुस्तांग में था केंद्र; भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भी झटके

- ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस (जम्मू-कश्मीर) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, कश्मीर में बने ‘एम्स यूनानी’: प्रो. मुश्ताक अहमद

- सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे गए चालान

- मानदेय की मांग पर दूसरे दिन भी डटी रहीं NRLM महिला कर्मी, DM बोले- ‘सबूत दें, 7 दिन में होगा भुगतान’

- रामजीलाल सुमन का केंद्र-यूपी सरकार पर हमला: बोले— 2027 के चुनाव में जनता तय करेगी सही और गलत का फर्क

- सहसवान कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: तीन वांछितों समेत एक महिला गिरफ्तार, लाठियां बरामद

