राजीव कृष्णा, आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र देश के सबसे युवा आईपीएस अधिकारियों में शामिल रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने वर्ष 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ डायरेक्टर विजिलेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कृष्ण 11 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को सुपरसीड कर डीजीपी बनाए गए हैं। उन्हें दो बार राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक, तथा सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। वे भारतीय पुलिस सेवा के सबसे अधिक सम्मानित अधिकारियों में से एक माने जाते हैं।
बता दें कि निवर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिल सका, जिसके बाद देर शाम राजीव कृष्णा को डीजीपी बनाने की घोषणा कर दी है।
मूल रूप से गौतमबुद्धनगर के निवासी राजीव कृष्णा, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की है। उन्हें दो बार राष्ट्रपति का गैलेंट्री अवार्ड भी मिल चुका है। उनकी सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष और एक माह का समय बाकी है, जिसकी वजह से वह लंबे समय तक प्रदेश के डीजीपी बने रह सकते हैं।
राजीव कृष्णा ने अपने शानदार करियर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। उनके प्रमुख पदस्थापनाओं में शामिल हैं:-
– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), लखनऊ
– पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), लखनऊ रेंज
– SSP, नोएडा
– पुलिस महानिरीक्षक (IG), लखनऊ ज़ोन
– अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), आगरा ज़ोन
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

