रामपुर: रेलवे स्टेशन पर जवान की बहादुरी से बची एक जान, चलती राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदने जा रहा था युवक

Date:

रामपुर: जीआरपी पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आज रामपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक की जान बचाई। तेज रफ्तार से आती राजधानी एक्सप्रेस के ठीक सामने रेलवे ट्रैक पर लेटे युवक को कांस्टेबल ने दौड़कर बचाया और बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

घटना का विवरण

गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे रेलवे स्टेशन रामपुर के प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल 315 योगेंद्र सिंह ने रनथ्रू ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस नंबर 20504 को आते देखा। तभी उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के बीचोंबीच लेट गया है। आउटर से तेज रफ्तार में स्टेशन की ओर आ रही राजधानी एक्सप्रेस को देखते हुए हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और अपनी जान की परवाह किए बिना दौड़कर रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। उन्होंने उस व्यक्ति को तत्काल ट्रैक से हटाया और राजधानी एक्सप्रेस सकुशल गुजर गई।

आत्महत्या की कोशिश

बचाए गए व्यक्ति को हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह थाने लेकर आए। पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम सुनील पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह, निवासी ग्राम आगापुर, थाना सिविल लाइन, जिला रामपुर, उम्र करीब 28 वर्ष बताया। सुनील ने बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह अब जीना नहीं चाहता था।

परिजनों को सौंपा

थाने में सुनील कुमार को समझाया गया और उन्हें सात्वना देते हुए सूक्ष्म जलपान कराया गया। उसके परिजनों के बारे में पूछने पर उसने अपने बड़े भाई मनोज कुमार का मोबाइल नंबर बताया। पुलिस ने मनोज कुमार से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाया। मनोज कुमार के थाने पहुंचने पर सुनील को उनके सुपुर्द कर सकुशल रुखसत किया गया।

सराहनीय कार्य

हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह के इस सराहनीय कार्य की मनोज कुमार और मौके पर मौजूद सभी यात्रियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। थाना जीआरपी रामपुर के हेड कांस्टेबल 315 योगेंद्र सिंह (PNO-112661074) की समय पर की गई इस कार्रवाई से एक युवक की जान बचाने के साथ ही रेलवे पटरी पर बड़ी दुर्घटना को टाला गया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बदायूं/उसहैत: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसहैत थाना...

Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration

Rajouri: Following a viral video that surfaced on social...