Globaltoday.in|रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के स्वार(Suar) थाना क्षेत्र में एक पशुशाला में अपने बेटे के साथ सो रहे युवक पर अज्ञात ने गला रेतकर युवक की हत्या करदी।
वारदाद को अंजाम देकर हत्यारा मौके से फरार हो गया।
फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारी घटना का जल्द ही खुलासा कर हत्यारे की गिरफ्तारी की बात कर रहे हैं।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

परिजनों के अनुसार मृतक कन्हैया अपने घर के जानवरों के घेर (पशुशाला) में सोए थे। उनका छोटा बेटा जो 13 साल का है, उनके पास सो रहा था।
जब बेटे गर्म खून लगा तो वह अपने दादी-दादा के पास भागा और परिजनों को घटना का पता चला।
जब परिजन मौके पर पहुंचे तो कन्हैया की मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार युवक को किसी धारदार हथियार से काट कर हत्या की गई है।

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,”एक व्यक्ति अपने बेटे के साथ अपने घर पर गौशाला में चारपाई डालकर सोये हुए थे। कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से वार करके उनकी हत्या कर दी है। उनके बगल में लेटे हुए उनके बेटे को भी भनक नहीं लगी। जब उनके करहाने की आवाज़ आई तब वह जागा फिर वह अपनी दादी को बुला लाया उन्हें कुछ पता ही नहीं था।
फिलहाल मृतक के भाई दयाराम ने बनाम अज्ञात मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पंचायत नामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो चुकी है।
पुलिस का कहना है कि जल्दी ही वारदात का खुलासा करेगी और अभियुक्त को गिरफ्तार करेगी।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान
- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी
- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA
- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा
