रामपुर: रामपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 13 के उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता व राष्ट्रीय परिषद सदस्य फैसल खां लाला और ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए फैसल खां लाला ने पूर्व सभासद मरहूम महफ़ूज़-उर-रहमान ख़ान के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मरहूम रहमान सिर्फ एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि वार्ड के हर नागरिक के सुख-दुःख के साथी थे। उनके निधन से क्षेत्र में जो शून्यता आई है, उसे उनकी बेटी अंदलीब रहमान जनसेवा, ईमानदारी और निष्ठा के जरिए भरने का प्रयास करेंगी।
प्रत्याशी अंदलीब रहमान ने कहा कि वह अपने पिता की जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पार्टी की ओर से वार्ड संख्या 13 के मतदाताओं से अपील की गई कि आने वाली 13 अक्टूबर को ‘झाड़ू’ के निशान पर बटन दबाकर अपनी बेटी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद, कई वर्तमान व पूर्व सभासद तथा पार्टी के सैकड़ों स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- रामपुर में विकास को नई दिशा: डीएम अजय कुमार द्विवेदी के एक साल में औद्योगिक निवेश, जनकल्याण और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

- आजम खान के घर पर खुशी और गम का एक साथ माहौल, अब्दुल्ला की रिहाई पर जश्न लेकिन आजम की हिरासत ने बिगाड़ा मूड

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

