Rampur: आम आदमी पार्टी ने किया नई जिला कमेटी का गठन

Date:

रामपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह और जिला प्रभारी फैसल खान लाला के नेतृत्व में जनपद रामपुर की नई जिला कमेटी का गठन किया गया।

जिला प्रभारी फैसल खान लाला नई मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया कि जनपद रामपुर की नई जिला कमेटी का गठन किया गया। उन्होंने पदाधिकारियों के नाम भी बताये जो निनलिखित हैं : –

नई जिला कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी

  •  यासीन अली गुढ़ू (समाजसेवी) – जिला उपाध्यक्ष
  •  राजीव कुमार गुप्ता (एडवोकेट) – जिला उपाध्यक्ष
  •  शरफराज अली (समाजसेवी) – जिला उपाध्यक्ष
  • इरफान जीलानी – जिला उपाध्यक्ष
  •  आयूब जौहरी – जिला उपाध्यक्ष
  •  आसिफ सिकंदर राजा (समाजसेवी) – जिला सचिव
  •  हबीब अहमद (समाजसेवी) – जिला सचिव
  •  नासिर हुसैन – सोशल मीडिया प्रभारी
  •  रहमान खान – जिला प्रवक्ता
  •  शिराज जीलत खान – जिला महासचिव
rampur aap official

नई टीम को सौंपी गई ज़िम्मेदारियाँ:

प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि पार्टी की नई कमेटी को रामपुर में AAP के संगठन को मज़बूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की ज़िम्मेदारी दी गई है। जिला प्रभारी फैसल खान लाला ने कहा कि पार्टी की नई टीम जनता की आवाज़ बनेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...