रामपुर प्रशासन ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए 9 चेक प्वाइंट बनाए हैं। रात 8 से सुबह 7 बजे तक चलेगा सघन चेकिंग अभियान। सूचना देने के लिए कंट्रोल नंबर 8679072802 जारी किया गया।
रामपुर: जनपद रामपुर में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन ने नौ चेक प्वाइंट स्थापित किए हैं। इन चेक प्वाइंटों पर रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले में अवैध उपखनिज या मिट्टी के खनन एवं परिवहन के विरुद्ध शून्य सहनशीलता नीति के तहत सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
यदि किसी स्थान पर अवैध खनन या मिट्टी के परिवहन की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत विशेष कंट्रोल नंबर 8679072802 पर दी जा सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी बेझिझक साझा करें ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

