दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिला अस्पताल में हो रहा इलाज। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
रामपुर(रिज़वान खान): जनपद रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के पनवड़िया में पनवड़िया में बुधवार रात बरात चढ़त के दौराग बग्धी पर सवार दूल्हे करन को उसके ही मौसरे भाई अजय ने तमंचे से गोली मार दी। आरोपी मौसेरा भाई शादी में नहीं बुलाए जाने से नाराज था।
गनीमत रही कि दूल्हे ने तमंचा देख लिया और आरोपी को लात मार दी जिससे निशाना चूक गया और दूल्हे की जान बच गई। जबकि गोली लगने से दूल्हा घायल हो गया। गोली की आवाज़ सुनकर बारात में अफरा तफरी मच गई।आनन-फानन में लोगों ने हमलावर युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हमलावर युवक घायल दूल्हे को धमकाते हुए तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। तुरंत ही दूल्हा को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार जारी है और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
घटना के बाद वर व वधु पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। घायल दूल्हे की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। दूल्हा का कहना है कि उसने शादी में अपनी मौसी के लड़के को नहीं बुलाया था जिस कारण से उसने बारात चढ़त के दौरान उसके गोली मारी।
अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया,”कल देर रात में बारात में एक रिश्तेदार ने दूसरे रिश्तेदार के विगत समय में चल रही कशीदगी के कारण उस पर गोली चला दी थी जिसमें अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और विवेचना की जा रही है। जो दोषी है उसके गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्दी गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। यह गोली बारात में मारी गई है, यह आपस में रिश्तेदार हैं पीछे कुछ उनकी कशीदगी चल रही थी इस कशीदगी के कारण ही यह घटना घटित हुई है।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

