Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
इस दुनिया में ना जाने कितने ही लोग होंगे जो औलाद को पाने की हसरत लिए दर दर पर जाकर मन्नतें मानते हैं लेकिन फिर भी उन्हें औलाद का सुख नहीं मिल पाता। ठीक इसके उलट कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें औलाद नसीब होती है लेकिन वो उसकी क़द्र नहीं करते।
अगर ऐसे ही किसी दिल दहलाने वाले कारनामे को अंजाम देते हुए कोई मासूम नवजात शिशुओं को नदी में बहा दे तो इसे क्या कहा जाएगा ?जी हां कुछ इसी तरह का एक मामला रामपुर में उस समय देखने को मिला जब एक नदी में दो नवजात शिशुओं के शव नदी के पानी में तैरते हुए मिले। हालांकि आसपास के लोगों द्वारा उनको पानी से निकालकर नदी के आसपास दफना दिया गया है।
तीन नवजात के शव नदी से बरामद
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के थाना बिलासपुर स्थित भाखड़ा नदी के पानी में दो नवजात शिशुओं के शव तैरते हुए देखकर लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने अपने दांतो तले उंगलियां दबा लीं।
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना ने लोगों को सकते में ला दिया है। किसी ने बीते दिन भी ऐसी ही काली करतूत को अंजाम देते हुए एक नवजात शिशु के शव को नदी में फेंक दिया था और जिसे आसपास के लोगों द्वारा बाहर निकाल कर दफना दिया गया। लेकिन अब फिर से दो नवजात शिशुओं के पानी में तैरते हुए शवों ने लोगों को दांतो तले अपनी उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया है।
पुलिस ने अभीतक कुछ नहीं किया
इन दोनों शवों को भी लोगों द्वारा पहले की तरह पानी से निकालकर दफना दिया गया है। हालांकि इस पूरी घटना की चर्चा के बाद भी पुलिस ने किसी तरह की जांच करने की ज़हमत अब तक नहीं उठाई है। जबकि यह क्षेत्र योगी सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख की जन्म एवं कर्मभूमि है।
स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह के मुताबिक बच्चे का एक शव हमें कल मिला था और उसे हमने तुरंत ही दबा दिया था और आज फिर लड़कों ने बताया कि दो बच्चे और पड़े हैं एक लड़का और एक लड़की। हम नाम से इधर आ गए और इन्हें भी निकाल कर दबा दिया। 3 बच्चे मिले हैं एक कल मिला था और दो आज मिले हैं। अब यह पता नहीं चल पा रहा है की यह कौन डाल रहा है, हम लोग उस की ताक में हैं। जितनी हमारी पूरी डैम कॉलोनी है देखेंगे कि यह बच्चे कौन फेंक रहा है। हम उसको पकड़ेंगे दोनों बच्चों को दफन कर दिया है कोई नहीं आया पुलिस वाला कोई नहीं आया है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

