उत्तर प्रदेश/रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान को अदालत से 3 साल की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधायकी रद्द हो गई जिसके बाद से उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने रामपुर की नगर विधानसभा क्षेत्र को रिक्त घोषित कर दिया था।
अब चुनाव आयोग ने रामपुर नगर विधानसभा सीट पर 5 तारीख को चुनाव के लिए वोटिंग और 8 तारीख को नतीजों की घोषणा कर दी है।
ऐसे में आचार संहिता शुरू हो गई और प्रशासन हरकत में आ गया। यहाँ पर जो होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं उन सभी को हटाया जाना शुरू हो गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा ने बताया,”आगामी उपचुनाव के दृष्टिगत जनपद में आचार संहिता लागू कर दी गई है माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देश कर्म में, तो हमारी पूरी टीम उप जिलाधिकारी सदर और पुलिस फोर्स के साथ नगर पालिका की पूरी टीम यह आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए कमिटेड है और हम लोग इसके लिए तत्काल प्रभाव से जैसे ही ये सूचना जारी हुई हैं, जैसे ही ये निर्देशन हम को प्राप्त हुए हैं तो तत्काल प्रभाव से हम लोग इस पर अपनी कार्रवाई शुरू कर रहे हैं। सारे शहर और नगर के होल्डिंग उतारे जा रहे हैं एमसीसी के सारे निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

